
पाली शहर के बांगड़ स्कूल मैदान में आयोजित रोजगार सहायता शिविर।
Employment Assistance Campin Pali : पाली जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय के सहयोग से रोजगार सहायता शिविर का आयोजन शुक्रवार को राजकीय बांगड उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। शिविर में आए अधिकांश युवाओं का कहना था कि शिविर में एक-दो को छोड़कर कोई बेहतर विकल्प नहीं है।
शिविर में आए भागीरथ ने बताया कि उसे सूरत बुलाया गया है। शिविर में आए पंकज का कहना था कि यहां बड़ी कम्पनियां नहीं हैं। शिविर में एक तरफ तो सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। दूसरी तरफ इंश्योरेंस एजेंट जैसे जॉब हैं। हालात यह रहे कि शिविर में आईटीआई के विद्यार्थियों के अतिरिक्त अन्य युवाओं की संख्या नगण्य रही।
उधर, जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी ने बताया कि शिविर में 750 आशार्थी पहुंचे। शिविर में 17 कंपनियों की ओर से 301 आशार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। वहीं सरकारी विभागों ने विभागीय गतिविधियों से 75 आशार्थियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में आने का कोई लाभ नहीं हुआ है। इंश्योरेंस एजेंट व एजेंसी से छोटे-छोटे कार्य ही बताए गए हैं। एक जगह पर सूरत जाने का जॉब बताया।
-कुंदन सांखला, युवा
शिविर में इस आशा के साथ आए थे कि कोई बड़ी कम्पनी में जॉब के आवेदन कर सकेंगे। ऐसा नहीं हुआ। यहां आने पर निराशा ही मिली।
-आनंद रांका, युवा
Published on:
01 Mar 2025 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
