12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video : पालना गृह में मिला नवजातः चिकित्सक बोले- दो सप्ताह पहले हुआ जन्म, रात के अंधेरे में कोई छोड़ गया

पाली के बांगड़ अस्पताल स्थित मातृ ​शिशु स्वास्थ्य केन्द्र के एसएनसीयू वार्ड में करवाया भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 19, 2024

Watch Video : पालना गृह में मिला नवजातः चिकित्सक बोले- दो सप्ताह पहले हुआ है जन्म, रात के अंधेरे में कोई छोड़ गया

पाली के बांगड़ अस्पताल स्थित मातृ ​शिशु स्वास्थ्य केन्द्र के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात का उपचार करते चिकित्सक।

पाली के बांगड़ अस्पताल स्थित मातृ ​शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में बने पालना गृह में शनिवार देर रात को कोई नवजात को छोड़कर गया। रोने की आवाज सुनकर अस्पताल के स्टाफ ने पालना गृह पहुंच उसे एसएनसीयू वार्ड में लाकर भर्ती करवाया।

विभागाध्यक्ष ​शिशु रोग विभाग के डॉ. आरके बिश्नोई ने बताया कि नवजात स्वस्थ हैं और उसका वजन 2 किलो 4 सौ ग्राम है। नवजात का जन्म करीब 2 सप्ताह पहले हुआ हैं। इसकी हालात ठीक है और उसके आवश्यक जांचे करवाई गई है। फिलहाल उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया हैं। बाल कल्याण समिति को मिली सूचना के बाद अ​धिकारी व सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने नवजात का हाल जाना।

15 मई को भी मिला था एक नवजात

पाली के बांगड़ अस्पताल में बने पालना गृह में 15 मई की सुबह एक नवजात पड़ा मिला था। चिकित्सकों ने उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती करवाया था। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने उस नवजात को संभाला था।