9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Family Killing : निर्दयता… यहां बड़ी मां ने ही मासूम को डूबोया, जानिए पूरा मामला…

Family Killing : पुलिस ने किया राजफाश, सम्पत्ति पर कब्जा चाहती थी आरोपी महिला। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो खुला राज।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 05, 2023

Family Killing : निर्दयता... यहां बड़ी मां ने ही मासूम को डूबोया, जानिए पूरा मामला...

Family Killing : निर्दयता... यहां बड़ी मां ने ही मासूम को डूबोया, जानिए पूरा मामला...

Family Killing : पाली जिले के बर कस्बे में सात माह के मासूम की मौत के मामले का पुलिस ने राजफाश करते हुए मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला मृतक की बड़ी मां ही निकली। पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने बताया कि आरोपी महिला अपने पुत्र को देवर को गोद देकर पैतृक सम्पति पर कब्जा करना चाहती थी। पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने ईष्या की भावना के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने इस मामले में गुड़िया (30) पत्नी उतमचंद माली निवासी नई कॉलोनी बर को गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल में भर्ती हुई तो पुलिस को हुआ संदेह
मासूम की मौत के बाद उसकी बड़ी मां गुडिया देवी खुद की हालत को नाजुक बताते हुए अस्पताल में भर्ती हो गई। मासूम को याद करते हुए रोती रही। कई बार बेसुध भी हुई। पुलिस को इसकी हरकत पर संदेह हुआ तो गहनता से पूछताछ की। आखिर आरोपी महिला ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

बच्चे के जन्म के बाद से ही रच रही थी साजिश
जैतारण सीओ सीमा चौपड़ा ने बताया कि आरोपी महिला गुडिया के दो बच्चे है। वो अपने ससुर की सम्पत्ति पर कब्जा करना चाहती थी। वह दो बच्चों में से एक बच्चा अपने देवर उगमराज को गोद देना चाहती थी। उगमराज के बच्चा हो जाने से सम्पत्ति का बंटवारा हो जाता। इस पर उसने उगमराज के सात माह पहले हुए बच्चे को मारने का प्लान बनाया। कई बार प्रयास किया, लेकिन विफल रही। रविवार को जब उगमराज का परिवार पडोस में कैलाश चौहान के यहां पर आयोजित कार्यक्रम में था तब गुडिया ने मौका देखकर स्टोर रूम में पड़ी बाल्टी में पानी भरकर सोते हुए मासूम ब्रम्हांश उर्फ पूनीत उर्फ गुन्नु को उल्टा डूबोकर मार दिया।

मां हुई बेसुध, नहीं रुक रहे आंसू
मासूम की मौत से पूरे परिवार की आंखों से आंसू नहीं थम रहे। मासूम को बार-बार याद करते हुए उसकी मां बेसुध हो रही है। मासूम के पिता ने बताया कि शादी के बाद उन्हें एक बेटी कोमल हुई, जिसकी उम्र 10 साल है। बेटे की चाह में कई डॉक्टर्स से भी इलाज लिया। मंदिरों में प्रार्थना कर मन्नतें मांगी, तब जाकर बेटा हुआ था। लेकिन, हमारे लाडले को यों बेरहमी से मार डाला।