3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर की जिम्मेदारी के साथ निभा रही सामाजिक दायित्व

- हर धार्मिक कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर करती हैं काम- जैन महिला संगठन की सदस्य महिलाएं बन रही मिसाल

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 03, 2021

घर की जिम्मेदारी के साथ निभा रही सामाजिक दायित्व

घर की जिम्मेदारी के साथ निभा रही सामाजिक दायित्व

पाली। महावीर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा हो या समाज का अन्य कोई धार्मिक कार्यक्रम। हर आयोजन में जैन महिला संगठन की सदस्य अन्य टीमों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यवस्था में जुटी नजर आती है। सामाजिक समारोह में उनकी सक्रियता देखते ही बनती हैं। इनसे अन्य समाज की महिलाएं भी प्रेरणा ले रही हैं।

दरअसल, जैन महिला संगठन वर्ष 2014 में बनाया गया। वर्तमान में संगठन में 100 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। संगठन का मुख्य कार्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान व्यवस्था बनाने में सहयोग करना है। संगठन में सभी को एक जैसा सम्मान मिले, इसलिए इस संगठन में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव जैसे पद नहीं रखे गए।

हर साल करवाते हैं सामाजिक कार्यक्रम
जैन समाज की महिला विंग प्रति वर्ष कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करवाती है। इसमें सांस्कृतिक संध्या, सांझी, महावीर जयंती जुलूस आदि शामिल है, जिसमें वे व्यवस्था में जुटी रहती है। इतना ही नहीं, समाज की बेटियों के लिए अभिरुचि शिविर आयोजित करने सहित कई काम करती है।

संगठन में 100 से अधिक सदस्य
वर्तमान में संगठन से जैन समाज की 100 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। इनमें रेनू बम्ब, संतोष बाफना, संगीता बालिया, पित्ती बम्ब, नीतू पारख, निलम कुंडलिया, रिंकू गेमावत, सीमा कावडिय़ा, नमिता बुबकिया, विनिता बैंगानी, वर्षा नाहर, मीना जैन आदि शामिल है।

Story Loader