करो योग, रहो निरोग के नारे को साकार करने के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग महोत्सव का आगाज शनिवार को शहर के सुल्तान स्कूल मैदान में किया गया। भोर की पहली किरण के साथ शहरवासी योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश देते नजर आए।
इस योग महोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला। हर कोई इसमे भाग लेने को आतुर रहा। योग शिविर संयोजक तिलोक चौधरी ने बताया कि सात वर्षों से शहर में राजस्थान पत्रिका के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योगाभ्यास का आयोजन करवाया जा रहा है। इस बार यह योग महोत्सव 19 जून तक शहर के अलग-अलग स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। पहले दिन सुल्तान स्कूल मैदान में हुए योग मोहत्सव में योग प्रशिक्षक विजयराज सोनी, मुकेश त्रिवेदी व नरेश मच्छर ने शहरवासियों को योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, पूर्व पार्षद शिव प्रजापत, नाथूसिंह राजपुरोहित, नारायणसिंह जेतावत, पारसराम गोड़, विरमराम चौधरी, राजेश प्रजापत, दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे।
इन स्थलों पर शहरवासी करेंगे योगाभ्यास
11 जून राजेन्द्र नगर स्थित महादेव बगीची
12 जून शिवाजी नगर स्थित शिवमंदिर उद्यान
13 जून पटेल छात्रावास
14 जून गांधी नगर उद्यान
15 जून आदर्श नगर स्थित आई माता पार्क
16 जून पुराना बस स्टैंड स्थित नेहरू उद्यान
17 जून पुलिस लाइन मैदान
18 जून सुभाष पार्क
19 जून सर्वोदय नगर अंडरब्रिज स्थित वृदांवन चौपाटी