23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती की गोली मारकर हत्या : शव सडक किनारे मिला, शिनाख्त नहीं, जांच में जुटी पुलिस

पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र के बिलाड़ा मोड़ मार्ग की घटना

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 19, 2024

युवती की गोली मारकर हत्या : शव सडक किनारे मिला, शिनाख्त नहीं, जांच में जुटी पुलिस

सोजत पुलिस थाना

पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवेंबिलाड़ामोड़ मार्ग पर बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव पड़ा मिला। संभवतया इस महिला की किन्ही अज्ञात बदमाश ने गोली मार हत्या कर शव छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर अज्ञात हत्यारे की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। पुलिस शव की शिनाख्तगी के प्रयास में लगी है।

थानाप्रभारी कपूराराम चौधरी ने बताया कि बिलाड़ामोड़ मार्ग पर 35 वर्षीय एक विवाहिता का शव पड़ा मिला। मृतका के सीने पर गहरे घाव के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह घाव रिवॉल्वर से फायर करने के है। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है एवं शव सोजत चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में महिला के सीने पर गोली लगने के दो निशान दिखे है। अंतय परीक्षण के बाद ही पुख्ता जानकारी मिल सकेगी। ज्ञातव्य हैं कि सोजत थाना क्षेत्र के बिलाड़ामोड़ मार्ग पर करीब एक किलोमीटर अंदर सडक़ किनारे शव मिलने की इत्तला पर सोजत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां उन्हें उक्त युवती का शव मिला। मृतका के लाल रंग का सलवार सूट पहना है और हाथों में चूडियां हैं व मांग भरी हुई है।

सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपीन शर्मा, सीआइ चौधरी, एसआइकिशनाराम विश्नोई, कांस्टेबल किशोर कुमार कच्छवाह मय जाप्ता घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौका पड़ताल कर विभिन्न टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल हत्यारें का सुराग व शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए है।