
खड़े डंपर के पीछे घुसी बाइक, चालक की मौत
पाली/जैतारण। पाली जिले के जैतारण बर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 112 पर जैतारण के निकट देवरिया मोड़ पर बुधवार रात्रि को एक बाइक मार्ग पर क्षतिग्रस्त पड़े डंपर के पीछे घुस गई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरे को घायलावस्था में जैतारण के राजकीय चिकित्सा में लाया गया। वही मृतक को मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात्रि को बजरी से ओवरलोडेड डंपर संतुलन बिगड़ जाने से जैतारण के देवरिया मोड़ के निकट एक शराब की दुकान के पास पलट गया। वहां से जेसीबी की सहायता से डंपर को खाई से बाहर निकाल कर सडक़ पर खड़ा कर दिया।
क्षतिग्रस्त डंपर को नहीं हटाने से बुधवार रात्रि के समय जोधपुर की तरफ से बाइक पर आ रहा भीम थाना क्षेत्र के पीबाना का वाडिया निवासी ओम प्रकाश पुत्र हेम सिंह रावत जो डंपर के पीछे घुस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वही उनके साथ महेंद्र पुत्र लूम सिंह रावत घायल हो गया।
Published on:
10 Jun 2021 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
