
स्पा सेंटर में देहव्यापार करते पकड़ी गईँ लड़कियां
पानीपत। हरियाणा में देह व्यापार की खबरें आम हो चली हैं। स्पा सेंटर तो देह व्यापार के लिए ही खोले जाते हैं। पानीपत के मित्तल मेगा मॉल में पुलिस ने छापा मारा तो सारी हकीकत सामने आ गई। पुलिस को देख खलबली मच गई। लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने मौके से 11 लड़कियां और छह लड़के गिरफ्तार किए हैं। स्पा सेंटर को मालिक भी पकड़ा गया है। इन सबको शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।
ग्राहक बनाकर पुलिस ने ली टोह
डीएसपी सतीश वत्स ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मॉल के अंदर बने स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता है। स्पा सेंटर तो नाम के लिए चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ग्राहक के रूप में दो लोग भेजे। लड़कियों के रेट बताए जाने लगे तो इस बात की पुष्टि हो गई कि देह व्यापार हो रहा है।
भागने का प्रयास कर रहे थे
पूरी योजना के साथ पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस की टीम ने यहां से 11 लड़कियों को पकड़ा है। छह लड़के गिरफ्तार किए गए हैं। ये सब भागने का प्रयास कर रहे थे। स्पा सेंटर मालिक अधिक लाभ के लालच में यह काम करा रहा था।
Published on:
24 Sept 2020 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allपानीपत
हरियाणा
ट्रेंडिंग
