दूसरी ओर 26 जून को महिला के पति ने पानीपत पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस को दी तहरीर में पति ने बताया कि उसकी पत्नी 24 जून को उससे लड़ाई के बाद से लापता है। वह पहले भी कई बार घर से गई, लेकिन वापस आ जाती थी। इस बार उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इसपर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की थी। उधर, सोनीपत में रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिली घायल महिला को जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के होश में आने पर पूछताछ में उसके पानीपत निवासी होने का पता चला।