कॉलर का नाम जीशान है। जो भलस्वा डेयरी का रहने वाला है। जीशान ने पुलिस को बताया कि उसके भाई इमरान उर्फ सलमान, मोहसिन, हसीब एक अन्य युवक के साथ समय कमरे में मौजूद थे। ये सभी लोग एसी के मैकेनिक हैं। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो पहली मंजिल पर चारों युवक बेहोश हालत में पड़े मिले। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने इमरान उर्फ सलमान, मोहसिन और एक अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि हसीब उपचाराधीन है।