पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और चार फायर किए गए कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक, सोमबीर उर्फ चिनू, बवाना में 27 जून को हुई सनसनीखेज हत्या का मुख्य आरोपी है। उस दिन चिनू ने दीपक नाम के व्यक्ति को बेरहमी से गोली मार दी थी, जिसमें उसकी बेटी आंचल भी घायल हुई थी। दूसरा आरोपी विजय, एक पुराना अपराधी है जो इन गैंग के सदस्यों को पनाह देने और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का काम करता था।