पन्ना

Diamond City of India : तीन राज्यों में है बड़ी-बड़ी फैक्ट्री, लेकिन देशभर में यहां मिलते हैं सबसे ज्यादा हीरे

Diamond City of India : गुजरात, मुंबई और कोलकाता में हीरे की सबसे बड़े कारखाने मौजूद है लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में सबसे ज्यादा हीरा इन राज्यों में न होकर किसी और राज्य से मिलता है?

2 min read
Sep 23, 2024

Diamond City of India : 'हीरा' शब्द सुनते ही सबसे पहला नाम जो जहन में आता है वो है 'कोहिनूर।' मुगलों के समय मयूर सिंहासन पर लगे इस बेशकीमती हीरे की कहानी रोचक भी है और दर्दनाक भी। लेकिन भारत की ऐतिहासिक विरासत में हीरे का शानदार और समृद्ध इतिहास मिलता है। दुनिया के सबसे बड़े हीरा निर्यातक देशों में शामिल भारत में गुजरात, महाराष्ट्र, कोलकाता, आंध्र-प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश में भी हीरे का कारोबार किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कौन सा राज्य कहलाता है डायमंड सिटी, कहां पाए जाते हैं सबसे ज्यादा हीरे….

भारत में सबसे ज्यादा हीरे महाराष्ट्र के मुंबई, गुजरात के सूरत या फिर कोलकाता में नहीं बल्कि, भारत के दिल मध्यप्रदेश के पन्ना में पाए जाते हैं। यहां देशभर में मिलने वाले हीरों का सालाना आधे से ज्यादा हीरा यहीं निकलता है। पन्ना की काली खदानों से निकलने वाले इन बेशकीमती हीरों की झिलमिलाती रोशनी से कई मजदूरों और लोगों की किस्मत ऐसी चमकी कि उनका जीवन संवर गया।

बता दें कि मध्य प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा हीरे आंध्र प्रदेश में मिलते हैं। यहां हीरा खदानों से 5.73% हीरा मिलता है। इसके बाद तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़ जहां से 4.10% हीरे निकलते हैं। यही कारण है कि पन्ना को डायमंड सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाने जाता है।

एशिया की एकमात्र यांत्रिकी खान

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित पन्ना की खदाने देश को सबसे ज्यादा हीरे देती है। हर साल देश में निकलने वाले कुल हीरे के आधे से ज्यादा यहां से ही निकलते है। ये खान राष्ट्रीय विकास निगम लिमिटेड की है। वही ये एशिया की एकमात्र यांत्रिकी हीरे की खान यानी मैकेनिकल डायमंड माइन है जहां, 84000 कैरेट क्षमता वाले हीरे उपलब्ध हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की पन्ना की खदानों से करोड़ो रुपए के बेशकीमती हीरे मिले हैं।

2024 में ट्रक ड्राइवर की चमकी किस्मत, इसे मिला 80 लाख का हीरा

इसी साल 2024 में पन्ना के हीरे की खान में एक मजदुर को खुदाई के दौरान कीमती हीरा मिला। जांच में पाया गया कि इसकी कीमत 80 लाख है। नीलामी के बाद यह करोड़ों में बिका, इससे ट्रेक्टर चलाने वाले इस मजदूर की किस्मत में भी चार चांद लग गए।

यहां है हीरे की बड़ी फैक्ट्री

मध्यप्रदेश में इतनी ज्यादा मात्रा में हीरे का उत्पादन होता है, लेकिन बावजूद इसके यहां एक भी बड़ी फैक्टरी नहीं है। भारत के गुजरात, महाराष्ट्र के मुंबई और कोलकाता में हीरे की बड़ी-बड़ी फैक्ट्री मौजूद हैं। जहां हीरे तैयार किए जाते हैं।

Updated on:
23 Sept 2024 12:03 pm
Published on:
23 Sept 2024 12:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर