24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइंस ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत विज्ञान के प्रति समझ बढ़ा रहे केन्द्रीय विद्यालय के बच्चे

केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में चालित विज्ञान प्रदर्शनी, जिलेभर की स्कूलों में बच्चों को दिखाए जाएंगे मॉडल

less than 1 minute read
Google source verification
KV students are increasing understanding towards science

KV students are increasing understanding towards science

पन्ना. विज्ञान को लोकप्रिय बनाने एवं बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति के प्रचार और प्रसार के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं औद्योगिक विभाग चलित विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को साइंस ऑन व्हील वाहन केन्द्रीय विद्यालय पन्ना पहुंचा। यहां विद्यालय के प्राचार्य अमरचंद्र राजपूत की उपस्थिति में समन्वयक संजीव अहिरवार एवं शिवानी कोचर ने विद्यार्थियों को साइंस ऑन व्हील प्रोग्राम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

बताए महत्व
प्राचार्य राजपूत ने विज्ञान जागरूकता के लिए इस तरह के प्रयासों के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया। विशेष रूप से तैयार इस बस में विज्ञान से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप वैज्ञानिक सूचना पट्ट एवं मॉडल दर्शाये गए हैं। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर द्वारा वैज्ञानिक चलचित्र, दूरबीन द्वारा अंतरिक्ष दर्शन एवं सूक्ष्मदर्शी के द्वारा सूक्ष्म जीवों के बारे में जानकारी दी गई।


सवालों के जवाब
विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी के माध्यम से न सिर्फ अपना ज्ञानवर्धन किया बल्कि अपनी उत्सुकता को शांत करने के लिए विज्ञान से संबंधित बड़े ही सारगर्भित प्रश्न किए। वहां उपस्थित समन्वयकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा उनके प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक सोच को शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं साधारण जनता में लोकप्रिय बनाना है। इससे यह प्रदर्शनी पूरा कर पाने में काफी हद तक सफल रही।