28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2019: खजुराहो से कविता सिंह होंगी कांग्रेस प्रत्याशी, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

कांग्रेस की सूची जारी: मप्र से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित नौ नाम घोषित

less than 1 minute read
Google source verification
Lok Sabha Election 2019: Congress declared kavita singh For khajuraho

Lok Sabha Election 2019: Congress declared kavita singh For khajuraho

पन्ना। लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने शनिवार की रात 8वीं सूची जारी कर दी है। इसमें मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें खजुराहो से नगर परिषद की अध्यक्ष कविता सिंह को टिकट दिया गया है। उनके पति विक्रम सिंह नाती राजा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की राजनगर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं।

कविता छतरपुर के शाही परिवार से संबंध रखती हैं। इनके अलावा मध्यप्रदेश की जो अन्य सीटें घोषित हुई है उनमें टीकमगढ़ से किरण अहिरवार, अनुसूचित जनजाति आरक्षित शहडोल सीट से प्रमिला सिंह को कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के मुकाबले उतारा है।

बालाघाट से मधु भगत, होशंगाबाद से शैलेन्द्र दीवान को टिकट दिया है। भोपाल सीट से कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को तथा मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही एसटी आरक्षित रतलाम सीट से प्रदेश कांग्रेस के आदिवासी चेहरे कांतिलाल भूरिया और बैतूल से रामू टेकाम को टिकट दिया है।