4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के हाथ लगी लुटेरी दुल्हन, गहने और नकदी लेकर ऐसे हो जाती थी चंपत

मुखबिर की सूचना के आधार पर मडला के डायमंड ढाबा से पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी। वाहन का चालक भी आया पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी महिला के साथ कई लोग गिरोह में शामिल थे।

3 min read
Google source verification
looteri dulhan arrested by panna polic

looteri dulhan arrested by panna polic

पन्ना. शादी के बाद गहने और नकदी लेकर भागने वाली एक लुटेरी दुलहन को जिले की मड़ला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के साथ चार पहिया वाहन का चालक भी पकड़ा गया है। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है। आरोपी महिला के पास से शादी के समय दिए गए मंगलसूत्र और गन्य गहने भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मड़ला थाना के ग्राम हिनौता निवासी विवेक तिवारी ने बताया, झांसी निवासी धीरज चौबे एवं राजा भइया दुबे अपनी भतीजी संध्या चौबे की शादी का प्रस्ताव लेकर उसके पास आये थे।

जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। जिसके अगले दिन राजा भइया दुबे ने आकर उसे बताया कि धीरज चौबे की पत्नी की तबियत ज्यादा खराब है उसका आपरेशन कैन्सर हास्पिटल ग्वालियर मे होना है। जिसके लिये उसे तीन लाख रुपए की जरूरत है। पीडि़त विवेक ने बताया कि उससे एक लाख रुपए उधार लेने की बात कही। विवेक ने रिश्तेदारी की बात पर कहा, संध्या को लेकर हिनौता आ जाये। वही शंकर जी के मंदिर मे शादी कर लेगे और वहीं आपको 1 लाख रुपए दे दूंगा।

हिनौता के मंदिर में हुआ था विवाह
विवेक तिवारी ने बताया 17 जुलाई 18 को लडकी के साथ विवेक तिवारी की शादी पूरे विधि विधान से करवाई और विवेक ने उन्हे 1 लाख रुपए नकदी दे दिए। इसके बाद वो लोग संध्या को छोडकर पैसे लेकर चले गये। शादी में विवेक ने पत्नी संध्या को मंगलसूत्र और पायले दी थी। शादी के कुछ दिन बाद 22 जुलाई की शाम को संध्या मंगलसूत्र व पायल लेकर घर से भाग गई। आसपास की गई पूछताछ में पता चला कि संध्या एक सफेद रंग की कार क्रमांक यूपी 93 बीबी 0488 था उसमे बैठकर पन्ना तरफ चली गई है। सबके मोबाइल बंद है जब विवेक तिवारी को पता लगा कि संध्या चौबे एवं उसके चाचा धीरज चौबे पूर्व मे भी ऐसी शादी करवा चुके है तो उन्होंने मामले की जानकारी मड़ला थाने को दी। 25 जुलाई को एक मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी मडला को सूचना दी गई कि कार क्रमांक यूपी 93 बीबी 0488 मडला के डायमंड ढाबा पर खडी हुई है। जिसमे से एक महिला और दो पुरुष उतरकर ढाबा मे खाना खा रहे है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मडला अपने थाना बल के साथ ढाबा पर पहुंचे। जहां आरोपियो ने पुलिस को देखकर जंगलो की तरफ दौड लगा दी। पुलिस ने आरोपी महिला और गाडी के चालक चरण सिंह को पकड लिया। साथ में खाना खा रहे धीरज चौबे जंगलो की आड लेकर भाग गया।

आरोपी महिला से गहने बरामद
पकडे हुये आरोपी संध्या चौबे एवं वाहन के चालक चरण सिंह को पकड़कर थाना लाया गया। संध्या के पास से चादी की पायल और सोने का मंगलसूत्र जो शादी मे दिया गया था बरामद किया गया। पूंछताछ पर पता लगा कि आरोपी महिला संध्या चौबे जिसका कि वास्तविक नाम संध्या राजपूत है पिता करतार राजपूत (20) निवासी बिजौली हाल सविता यादव का मकान राजगढ थाना प्रेमनगर जिला झासी बताया। वहीं वाहन वालक चरण सिंह पिता बलवान सिंह पाल (35) निवासी सिमरहा वार्ड न बर 23 थाना सदर बाजार झासी उप्र का रहने वाला है।

इनको भी पहले दे चुकी है झांसा
जिला पुलिस के अनुसार इस घटना के पूर्व आरोपी महिला और उसके साथ अशोक तिवारी निवासी ग्राम लेदा थाना करैरा जिला शिवपुरी के साथ भी शादी कर जेवरात और नगदी लेकर भाग चुकी है। जिसकी रिपोर्ट पर करैरा थाना मे अपराध क्रमांक 347/18 कायम किया गया था। शेष बचे दो आरोपियो की तलाश जारी है। जल्द से जल्द पुलिस को इन्हे पकडने मे सफलता हासिल होगी पकड़े गये आरोपियो को आज दिनांक को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

मडला पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपियो का पता लगाकर दो आरोपियो को पकड़कर न्यायालय पेश किया गया। एसपी विवेक सिंह द्वारा उक्त घटना के खुलासे में शामिल सभी अधिकारी व कर्मचारियो को पुरष्कृत करने की घोषणा किए है।

Story Loader