
One and a half kilogram of clavicle tumor removed from woman's stomach
पन्ना. पेट दर्द की असहनीय पीड़ा से परेशान महिला का ऑपरेशन कर चिकित्सकों की टीम ने करीब डेढ़ किलो वजनी ट्यूमर निकाला है। जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में करीब एक घंटे चली सर्जरी कर निकाले गए ट्यूमर को बारह लाया गया तो देखने वालों की भीड़ लग गई। परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया गया अमानगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम महेबा के समीपी ग्राम खमरिया निवासी प्रेम बाई राजपूत पति बाबूलाल राजपूत (42) करीब दो साल से असहनीय पेट दर्द से परेशान थी। आसपास वह कई जगह दवा करा चुकी थी। इसके बाद भी उसे आराम नहीं मिल पा रहा था। परेशानी बढऩे पर परिजनों द्वारा १३ अक्टूबर को जिला अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.मीना नामदेव से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। जिसके बाद डॉ.नामदेव ने बच्चादानी में ट्यूमर होने की आशंका जाहिर की।
परिजनों ने ली राहत की सांस
ऑपरेशन में प्रेमबाई राजपूत की बच्चादानी से लगभग डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला गया। जिसके बाद से परिजनों ने राहत की सांस ली। सफल ऑपरेशन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.मीना नामदेव, निश्चेतन चिकित्सक डॉ. स्मृति गुप्ता, स्त्री रोग चिकित्सक डॉ.रीना शिखरवार, ओटी प्रभारी स्टाफ नर्स निधि गुप्ता, ज्योति, अर्चना, ओटी अटेंडर वहीद खान का सराहनीय योगदान रहा।
सोनोग्राफी के बाद ऑपरेशन का निर्णय
प्राथमिक जांच के बाद डॉ. मीना नामदेव ने महिला की सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। ब्लॅड काफी कम होने के चलते ब्लड चढ़वाने के लिये परिजनों को कहा गया। 13 अक्टूबर को ही महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया। सोनो ग्राफी जांच करवाई गई। इसके उपरांत महिला के परिजनों के पास ब्लड व्यवस्था नहीं होने के कारण जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक से नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराया गया। इसके बाद 17 अक्टूबर को ऑपरेशन की प्रक्रिया चालू की गयी और दोपहर 1 बजे तक करीब एक घंटे ऑपरेशन चला।
ऑपरेशन में पूरी टीम ने किया सहयोग
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीना नामदेव ने बताया कि ट्यूमर का साइज काफी बड़ा था। ऐसे ऑपरेशनों की सुविधा मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में होती है। पूरी टीम ने करीब एक घंटे तक मेहनत करके इस ऑपरेशन को जिला अस्पताल में ही कर दिया है।
Published on:
18 Oct 2019 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
