25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना की बेटी उर्वशी बताएगी देश का यूरेनियम परमाणु बम के लिये उपयोगी है या नहीं

देश के भाभा परमाणु अनुशंसान केन्द्र जयपुर में रिर्सच साइंटिस्ट के पद पर किया ज्वाइन, ट्रेनिंग के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये गोल्ड मेडल से भी किया गया सम्मानित।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Rudra pratap singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 9:54 PM IST

Panna Girl Urvashi will research on Uranium that is Useful or not for

Panna Girl Urvashi will research on Uranium that is Useful or not for

पन्ना. पन्ना शहर के एक साधारण परिवार में जन्मी बेटी उर्वशी देश को यह बताएगी कि भारत में पाया जाने वाला यूरेनियन परमणु बम में उपयोग के लायक है कि नहीं। उर्वशी ने हाल में ही भाभा परमाणु अनुशंसान केन्द्र जयपुर में रिर्सच साइंटिस्ट के पद पर किया ज्वाइन किया है। जहां उन्हें देश में पाए जाने वाले यूरेनियम पर रिसर्च करने और उसकी गुणवत्ता को मामने का काम दिया गयाा है। उर्वशी को भाभा परमाणु अनुशंसान केन्द्र द्वार वर्ष २०१६ में देश के १५ युवाओं का चयन ट्रेनिंग के लिये किया गया था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये उन्हें अनुसांधान केंद्र की ओर से गोल्ड मेलड से नवाजा गया है। साथ ही उन्हें रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर ज्वाइनिंग भी दी गई है।
उर्वशी के पिता उदय सिंह पन्ना में संचालित एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया, बेटी उर्वशी बचपन से ही होनहार है। उन्होंने भी बेटी की पढ़ई में कभी रुपयों की कमी को आड़े नहीं आने दिया। उर्वशी ने बीएससी सागर यूनिवर्सिटी से कियाा। जहां उसे यूनिवर्सिटी में पहला स्थान मिला था। इसके बाद आईआईटी वाराणासी से एमएससी किया था। जिसमें उसे गोल्ड मेडल मिला था। उनका यूपीएससी में संघीष भूगर्भ पद के लिये चयन किया गया था। जिस पर उर्वशी ने ज्वाइनिंग नहीं ली। उन्होंने बताया भाभा परमाणु अनुशंसान केन्द्र द्वारा वर्ष २०१६ में ट्रेनिंग के लिये देश के १५ युवाओं का चयन किया गया था। जिसमें उर्वशी का एकमात्र लड़की थी। ट्रेनिंग में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये उसे हैदराबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह में भारतीय परमाणु खनिज निदेशालय के निर्देशक एमबी वर्मा द्वारा होमी भाभा मेडल प्रदान करतें हुए उन्हें स मानित किया गया।
देश के यूरेनियम भंडार का करेंगी रिसर्च
शिक्षक पिता उदय सिंह ने बताया बेटी उर्वशी को परमाणु केंद्र द्वारा परमाणु उर्जा पर रिसर्च करने का काम दिया गय है। जिसके तहत वह देश में पाए जाने वाले यूरेनियम के भंडार पर रिसर्च करके यह बताएगी कि उक्त यूरेनियम भंडार परमाणु बम बनाने के लिये उपयुक्त है य नहीं। उन्हेंने अपने बेटी की सफलता पर गर्व जताया है।उर्वशी ने बताया, दो बहन और एक भाई है। उसे डिबेट, स्वीच और बुक रीडिंग अच्छा लगता है। पन्ना के इस बेटी की सफलता पर पूरे पन्ना के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।