
Women providing herbal sanitizers at home to people to avoid corona
शाहनगर. कोरोना संक्रमण के चलते क्षेत्र में हैंड सैनिटाइजर व मास्क का अभाव बना हुआ है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्व समूह की सदस्यों से मास्क व हर्बल सैनिटाइजर बनवाकर सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे, लोगों को आसानी होगी। शाहनगर जनपद सीईओ राकेश शुक्ला ने बताया कि ग्राम बुधरोड में सहायता समूह की सदस्यों ने आयुष विभाग के मापदंड अनुसार हर्बल सैनिटाइजर व सूती कपड़े से मास्क तैयार किए हैं। मास्क ग्राम रोहनिया में तैयार किए जा रहे हैं।
लोगों को दस रुपए में दिया जा रहा मास्क
यह मास्क महज 10 रुपए में उपलब्ध हैं। जबकि, बाजार में 40 से 50 रुपए में मिलता है। आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह परमार की मानें तो 50 से अधिक मास्क की मांग दो दिन में पूरी कर दी जाती है। अब तक 450 मास्क व 250 बॉटल सैनिटाइजर की बिक्री की जा चुकी है। बाजार बंद होने से खाली बोतल नहीं पा रहीं। सभी पंचायतों से आर्डर भी लिए जा रहे हैं। कपड़े की उपलब्धता के आधार पर यह प्रयास होगा की सभी को माक्स उपलब्ध कराया जा सके।
जनवार: स्केटबोर्डर्स ने बांटे मास्क व साबुन
स्केट बोर्डिंग के लिए मसहूर जनवार के बच्चों ने राशि एकत्रित कर जरूरतमंद लोगों को सब्जी वितरित की थी। शनिवार को उन्होंने मास्क और साबुन का वितरण भी किया। साथ ही लोगों से मास्क लगाने और साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए कहा गया है।
Published on:
28 Mar 2020 11:16 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
