13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री संजना ने हम पार्टी नेता व भाई अभिषेक को बांधी राखी

संजना सिंह छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक फिल्मी दुनिया में काम कर चुकी हैं। पंजाबी फिल्मों में काफी धूम मचा रही हैं। संजना ने बताया कि वह कई पंजाबी हिट ऐल्बम कर चुकी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Pulakit Sharma

Sep 01, 2023

अभिनेत्री संजना ने हम पार्टी नेता व भाई अभिषेक को बांधी राखी

अभिनेत्री संजना ने हम पार्टी नेता व भाई अभिषेक को बांधी राखी

नवादा. पंजाबी फिल्म में काम कर अभिनेत्री संजना सिंह रक्षाबंधन में अपने भाई की हाथों में राखी बांधने के लिए नवादा में अपने घर पहुंची। नरहट प्रखंड के सैदापुर गोवासा पंचायत की हम पार्टी के नेता अभिषेक सिंह अभिनेत्री के भाई हैं। संजना सिंह छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक फिल्मी दुनिया में काम कर चुकी हैं। पंजाबी फिल्मों में काफी धूम मचा रही हैं। संजना ने बताया कि वह कई पंजाबी हिट ऐल्बम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जल्द ही तेलुगु मूवी आने वाली है। फिल्म की शूटिंग समाप्त हो गई है और अभी पोस्ट-प्रोडक्शन अवस्था में है। संजना ने अपनी स्कूली पढ़ाई एमजीएम बोकारो से की है। उन्होंने सिम्बिओसिस, पुणे से बीबीए की पढ़ाई की है। उपलब्धि पर माता-पिता काफी प्रसन्न हैं। संजना की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मिस बिहार (2013) रह चुकी है संजना
संजना के भाई अभिषेक ने बताया कि मेरी बहन आज कई क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही है। पंजाब की कई बड़े-बड़े कंपनियों का ऐड भी कर रही हैं। पंजाबी मूवी में अपनी किरदार भी निभा रही हैं। अपनी बहन पर हम लोगों को भी काफी गर्व है। नवादा ही नहीं वह अपने गांव का भी नाम रोशन कर रही हैं। संजना 2013 की मिस बिहार भी रह चुकी हैं।