पटना। एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नेंस की ओर से अमरावती में आयेाजित हो रही महिला संसद में बिहार की भी बड़ी भागीदारी होगी। विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का इस कार्यक्रम में भाग लेने का आहवान किया। चौधरी ने कहा कि सूबे की महिला विधायक और विधान पार्षद इस सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। सम्मेलन का आयोजन दस से बारह फरवरी तक अमरावती में आयोजित हो रहा है।
विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न सत्रों में अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।