16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असामाजिक तत्वों ने गांधी की प्रतिमा को तोड़ा

मोतिहारी इलाके में आक्रोश

2 min read
Google source verification

पटना

image

Navneet Sharma

Feb 14, 2022

mahatma gandhi

mahatma gandhi

मोतिहारी .बिहार के मोतिहारी में असमाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दिया। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं प्रतिमा तोडऩे वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोडऩे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने निर्देश देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुन: स्थापित किया जाए।

डीएम ने कहा कि गांधीजी द्वारा शांति का संदेश एवं अहिंसा का संदेश दिया गया है। उनके संदेशों को हमें अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार को डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि चरखा पार्क की समुचित सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, रात्रि सुरक्षा गार्ड, लाइटिंग की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए।

जनता दरबार में छात्र ने सीएम से की शिकायत, 4 लाख का शिक्षा लोन और चुकाने होंगे 10 लाख
पटना. जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने कई शिकायतें देखने और सुनने को मिली। एक छात्र ने सीएम नीतश से शिकायत करते हुए कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 4 लाख लोन में बैंक ब्याज जोडक़र 10 लाख ले रहा है। इस पर सीएम नीतीश ने आश्चर्य जताया। सीएम नीतीश ने तुरंत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव और वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन कर कहा कि इस मामले को देखिए।


जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक लड़कियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज किया कि उन्हें प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिली है। राज्य के कई जिलों से आई छात्राओं ने कहा कि हमने 2019 में ही स्नातक की परीक्षा पास की। लेकिन आज तक प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है। लगातार मिल रही शिकायत के बाद सीएम नीतीश ने शिक्षा मंत्री विजय चौधऱी को फोन लगाया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री से कहा कि देखिए आज बड़ी संख्या में प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत आई है। उन्होंने कहा कि तुरंत कीजिये, जब पास किया है तो देर क्यों कर रहा है।