
क्राइम की सांकेतिक फोटो
Crime Newsबिहार के बेगूसराय में प्राइवेट बैंक कर्मी राजीव की संदिग्ध मौत पर उसके पिता ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाया है। राजीव के पिता ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की हत्या उसकी पत्नी उसके प्राइवेट पार्ट दबाकर कर दी है। पिता के आरोप पर पुलिस ने पत्नी पूर्वी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पूर्वी(30) कुछ नहीं बता रही है। यह घटना बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ले की है। राजीव इंडसइंड बैंक में जॉब करता था। बेगूसराय में वह किराए के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था।
इधर,आरोपी पत्नी ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा कि “मैं अपने पति की हत्या क्यों करूंगी। उन्होंने अपनी सास और देवर पर गंभीर आरोप गलत हुए कहा कि जब मैं ससुराल में रहती थी, तब देवर और सास ने मेरे साथ मारपीट किया करती थी। ससुर मुझे जिंदा जलाने की धमकी दिया करते थे।
राजीव के पिता रामाशीष सिंह कहते हैं कि बहू पूर्वी शादी के बाद से ही मेरे बेटे राजीव को प्रताड़ित किया करती थी। उसका सिर फोड़ देती थी, नाक और कान काट लिया करती थी। इससे पहले भी बहू मेरे बेटे के प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या का प्रयास कर चुकी है। लेकिन, तब बेटे ने अपनी जान बचा ली थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। कई बार तो पुलिस को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा था। उन्होंने बहू पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि वो मायके वालों के लिए राजीव से बार-बार पैसे मांगती थी। राजीव के पास जमा कस्टमर्स के पैसे को भी वो जबरन छीन लेती थी। इसकी वजह से राजीव ने अपनी जमीन भी बेच दी थी।
Published on:
21 Feb 2026 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
