20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar politics: गृह विभाग बदला तो बढ़ा अपराध? तेजस्वी ने आंकड़ा शेयर कर सम्राट चौधरी पर कसा तंज

Bihar politics बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ दिया तो प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification

तेजस्वी यादव -सम्राट चौधरी। फोटो -AI

Bihar politics बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को गृहमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जब से गृह विभाग छोड़ा है बिहार में अपराध चरम पर पहुंच गया है। इसपर डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में कहा कि सरकार में दायित्व बदला है, लेकिन नेता अभी भी नीतीश कुमार ही हैं। सरकार के सभी अंतिम फैसले सीएम ही लेते हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव गृह विभाग के बजट पर चर्चा से पहले बिहार में बढ़ते अपराध का आंकड़ा शेयर कर सरकार पर तंज कसा था।

गृह विभाग बदला तो बढ़ा अपराध

तेजस्वी यादव शुक्रवार को बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चर्चा करते हुए कहा कि जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा है राज्य में अपराध चरम पर पहुंच गया है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए आगे कहा कि सीएम बेसहाय हो गए हैं। प्रदेश की बीजेपी सरकार अपराधियों की संरक्षक बन बैठी है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की ओर से सरकार का सबसे अहम विभाग गृह बीजेपी पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अपराध का ग्राफ सबसे ज्यादा हैं।

सम्राट चौधरी का पलटवार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा में शुक्रवार को गृह विभाग के बजट पर बोलते हुए तेजस्वी यादव पर भी पलटवार किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार के पास पिछले 20 साल से गृह विभाग है। आज भी इस विभाग समेत सभी विभागों के वे ही प्रमुख हैं। उनके ही दिशा निर्देश पर पूरी सरकार काम कर रही है। इसको लेकर किसी को किसी प्रकार की कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। सिर्फ दायित्व बदला है, मैं वित्त मंत्री से गृह मंत्री बन गया, लेकिन सभी के नेता नीतीश कुमार ही हैं। सरकार का अन्तिम फैसला नीतीश कुमार ही लेते हैं।

एक्शन में पुलिस

सम्राट चौधरी ने बिहार में बढ़ते अपराध तेजस्वी यादव के आरोपों पर कहा कि अपराध हुए तो गिरफ्तारियां भी हुई है। बिहार में हत्या और डकैती के मामले में 7000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 2500 से अधिक लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस पर हमला करने वाले 2700 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूरे एक्शन में घटना होने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है। यह लालू-राबड़ी का राज नहीं है। यहां पर सत्ता पर बैठा आदमी सुशासन स्थापित कर रहा है।