20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Cabinet Decesion : नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडा पर लगी मुहर, 4200 एकड़ में बनेगा सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बिहार कैबिनेट ने शुक्रवार को सोनपुर में 4200 एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी दी। इस एयरपोर्ट पर एयरबस A380 जैसे दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमान भी उतर सकेंगे।इसके निर्माण से प्रदेश में निवेश, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

2 min read
Google source verification
नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार (फोटो- X@NitishKumar)

बिहार कैबिनेट ने शुक्रवार को हुई बैठक में सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने का फैसला लिया। इसका निर्माण करीब 4200 एकड़ भूमि पर होगा। इसके रनवे पर दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल एयरबस A380 जैसे विमान भी उतर सकेंगे। कैबिनेट ने इसके लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। प्रस्तावित एयरपोर्ट हाजीपुर-डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में बनेगा। वर्ष 2030 तक सरकार ने इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसका रनवे दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल होगा। इस कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी।

कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण से राज्य का बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। सोनपुर एयरपोर्ट पूर्वी भारत का पहला और देश का पांचवा बड़े ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सरकार 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे राज्य परिवहन के साथ साथ पर्यटन को भी बल मिलेगा।

हजारों एकड़ जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट

सोनपुर में बनने वाले यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण गंडक नदी के पश्चिम दरियापुर चंवर किया बनाया जाएगा। सोनपुर-छपरा 4 लेन NH से ये उत्तर होगा। सोनपुर में बनने वाला यह एयरपोर्ट दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और जेवर एयरपोर्ट के बाद भारत का 5वां सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट होगा।

इन शहरों से भी शुरू होगी हवाई सेवा

सोनपुर एयरपोर्ट के निर्माण के बाद क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन सुगम होगा। यह परियोजना पूरी तरह ग्रीनफील्ड मॉडल पर बनाया जायेगा और बिल्कुल नए सिरे से इसे विकसित किया जाएगा। बिहार में इससे पहले छह नए शहरों में छोटे हवाई अड्डे को बनाने की मंजूरी दे दी गई है। बिहार के ये 6 शहर हैं मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा। इन शहरों से हवाई सुविधा शुरू होने वाली है।