20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदर के हाथ में बिहार… सम्राट चौधरी के ‘बीमार हाथी’ वाले बयान पर भड़के पप्पू यादव, बोले – कमीशन बटोरने…

बिहार की राजनीति में शुक्रवार को हाथी और बंदर की एंट्री हुई। दरअसल, सम्राट चौधरी बिहार में कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में आज पुलिस के डर से हाथी भी अस्पताल जाना चाहता है। इसपर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने बंदर की चर्चा कर सम्राट चौधरी पर तंज कसा है।

less than 1 minute read
Google source verification

पप्पू यादव- सम्राट चौधरी । फोटो -AI

बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में सांसद पप्पू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आज पुलिस के डर से हाथी भी बीमार होकर हॉस्पिटल जाना चाहता है। यही व्यक्ति एयरपोर्ट पर बोलते है कि बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार पाई। इसपर सांसद पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पलटवार करते हुए लिखा ‘नाबालिग था, अब बंदर बन गया है, इस बंदर के हाथ में बिहार है। स्वाभिमान की पगड़ी उतार कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना लिया।’

हाथी बनाम बंदर

सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में कहा कि दिल्ली से लोग पटना एयरपोर्ट पर उतरते हैं और कहते हैं कि बिहार पुलिस एक चींटी भी नहीं मार सकती। लेकिन, जब वही व्यक्ति अपने इस बयान देने के दो घंटे के भीतर जब गिरफ्तार होता है तो वह कहता है कि 'मैं तो बीमार हो गया हूं। बिहार में तो अब हाथी भी पुलिस के डर से बीमार होकर अस्पताल जाना चाहता है। सम्राट चौधरी का यह हाथी वाले बयान को पप्पू यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा बजट सत्र के 14वां दिन तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जनता के लिए विपक्ष गंभीर नहीं है। अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है।

पप्पू यादव का पलटवार

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर इसपर पलटवार करते लिखा कि, 'नाबालिग था अब बंदर बन गया है. इस बंदर के हाथ में बिहार है। स्वाभिमान की पगड़ी उतार, कमीशन बटोरने के लिए। पगड़ी को गमछा बना लिया।