2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Crime: रेप पीड़िता की मां ने बताई हैवानियत की कहानी, कहा- तीन बार गला रेता, दो बार सीना चीरा

Bihar Crime बिहार के मुजप्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 मई को दुष्कर्म के बाद नौ वर्षीया बच्ची का गला रेतने के साथ शरीर को चाकू से गोद दिया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। बालिका की मां ने कोर्ट में आरोपी रोहित की हैवानियत की पूरी कहानी शेयर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 15 Jul 2025, 2:38 PM IST

बच्ची से रेप, PC- पत्रिका।

Bihar Crime मुजफ्फरपुर जिले में कुढ़नी दुष्कर्म कांड की मृत पीड़ित बच्ची की मां ने कोर्ट में रोहित कुमार सहनी की हैवानियत की कहानी बताते हुए कहा कि उसकी बच्ची ने मरने से पहले इशारे से एसकेएमसीएच में बताया था कि रोहित उसके साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसने ब्लेड से तीन बार गला रेता व दो बार सीना चीरा था। न्यायाधीश नूर सुलताना के विशेष कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से मृत बच्ची की मां ने ये बातें कही। सोमवार को सेशन-ट्रायल में विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में उसकी गवाही हुई।

क्या था मामला

कुढ़नी दुष्कर्म कांड की मृत पीड़ित बच्ची की मां ने कोर्ट में कहा कि मेरी बेटी मरने से पहले रोहित की हैवानियत की दास्तान बताकर रो रही थी। कोर्ट को उसने पूरी घटना के संबंध में बताया कि यह घटना 26 मई को उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए घर में ही सो रही थी। उसकी बच्ची भी घर के दरवाजे पर ही खेल रही थी। लगभग 3.30 बजे के आस पास जब मेरी नींद खुली तो देखा कि मेरी बच्ची नहीं दिख रही है। मैं परेशान हो गई और आस पास के लोगों से पूछा। पड़ोसी दुकानदार से पूछी तो पता चला कि रोहित के साथ उसकी बच्ची थी।

बिस्कुट व कुरकुरे दिलाया था

रोहित ने मेरी बच्ची को उसके ही दुकान से बिस्कुट व कुरकुरे खरीद कर दिया था। गांव के दो- चार अन्य लोगों ने भी ये बात बताया। इसके बाद मैं ग्रामीणों के साथ रोहित के घर पर गई। वह बहुत घबराया हुआ था। वो कुछ नहीं बता रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी खोजबीन किया और बच्ची को जख्मी अवस्था में गांव के पोखर के पास से बरामद किया। इसके बाद हम लोग उसे पास के पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।

कोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया हैवानियत की कहानी

एसकेएमसीएच में उसे 28 मई को होश आया था। बच्ची ने गांव के ही एक युवक के मोबाइल में रोहित के फोटो की पहचान कर इशारे में ही रोहित की हैवानियत कहानी बताते हुए कहा कि उसने ही ब्लेड से तीन बार गला रेता व दो बार सीना चीरा। उसने इशारे में दुष्कर्म की बात भी बताई। 31 मई को एसकेएमसीएच से उसे पटना रेफर कर दिया गया। जहां वह घंटों बच्ची के साथ एंबुलेंस में रही। एक जून को पीएमसीएच में बच्ची की मौत हो गई।