
सम्राट चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य । फोटो- @NayabSainiBJP
Bihar Politics बिहार में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जारी सस्पेंस के बीच कोलकाता से आई एक तस्वीर ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। इस तस्वीर में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक साथ नजर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान ली गई इस तस्वीर को ‘भाई-भाई’ के मिलन के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल, तस्वीर में नजर आ रहे तीनों नेता कुशवाहा बिरादरी से जुड़े माने जाते हैं, जिसे लेकर यह चर्चा तेज हो गई है कि उनका सामाजिक आधार और मूल पृष्ठभूमि एक जैसी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है।
शुक्रवार को दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक से पहले इस तस्वीर को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला ले सकता है। मौजूदा मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने वाले हैं, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा संभव है। चर्चा है कि खरमास खत्म होने के बाद 14 अप्रैल को बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकता है। यह दिन भीमराव आंबेडकर जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
Updated on:
08 Apr 2026 10:36 pm
Published on:
08 Apr 2026 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
