26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में मौसम का यू-टर्न: गर्मी के बीच बारिश-आंधी की एंट्री, लोगों को राहत भी चेतावनी भी

मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में गुरुवार को आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

फोटो -(AI Generated)

मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में आज आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बुधवार रात से गुरुवार तक 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और उत्तर-पश्चिमी चक्रवातीय सिस्टम के मिलन से यह मौसमीय बदलाव हुआ है। इसके असर से पटना समेत राज्य के कई जिलों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। हालांकि, 10 अप्रैल के बाद मौसम के फिर से सामान्य होने की संभावना है।

कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश से राहत

बुधवार को बिहार में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिला। एक तरफ कैमूर (भभुआ) 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं पटना में दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को इससे राहत मिली है। पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक बारिश औरंगाबाद के कुटुंबा में 2.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।