3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather: मौसम विभाग का बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कैसा रहेगा अगले दो दिनों का मौसम

Bihar Weather मौसम विभाग ने बिहार के छह जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में आज गरज-बरज के साथ बारिश और तेज़ हवा चलने की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी के साथ ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट भी जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 20 Jul 2025, 7:09 AM IST

file patrika photo

Bihar Weather: मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को लेकर बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 38 में 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को उत्तर बिहार के जिलों में ठनका गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया अररिया और किशनगंज जिले में बारिश हो सकती है। एक दो स्थानों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गाया है।

शनिवार को कैसा रहा तापमान

शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सुपौल में सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री और सबसे कम तापमान 25 डिग्री डेहरी में दर्ज किया गया। शनिवार को पूर्णिया में बूंदाबांदी भी हुई।

पटना में आंशिक बादल छाए रहेगा

पटना में रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। शनिवार को सूरज की तल्ख तेवर और आर्द्रता की मात्रा 56% रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.8 और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।