लिहाजा फ्रेंड्स में बुद्धिजीवियों की संख्या खूब है। कुछ चाहने वालों ने इसे बखूबी शेयर भी किया। कई ने प्रतिकूल टिप्पणियां भी की हैं...
(नवादा,पटना): पूर्व केंद्रीय मंत्री और नवादा के पूर्व भाजपा सांसद डॉ संजय पासवान नवरात्रि में फेसबुक फ्रेंडों में जबर्दस्त ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने गले में सांप लपेटकर आंखें बंद रखते हुए लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ पोस्ट में लिखा है। कि नवरात्र में भोले बाबा का आगमन। जय भोलेनाथ, जय माता जगदंबा।
संजय पासवान के इस फोटो को खूब लाइक और कमेंट्स मिल रहे हैं। वह पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी हैं। लिहाजा फ्रेंड्स में बुद्धिजीवियों की संख्या खूब है। कुछ चाहने वालों ने इसे बखूबी शेयर भी किया। कई ने प्रतिकूल टिप्पणियां भी की हैं। बता दें कि भाजपा से मोहभंग होने बाद संजय पासवान दूसरे दलों में गए और फिर भाजपा में लौट आए। वह हाल में ही विधान परिषद के सदस्य बनाए गए हैं। संजय पासवान नितांत धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। वह संयम के साथ छठ व्रत भी लंबे समय से करते आ रहे हैं।