
file photo
(समस्तीपुर): समस्तीपुर जिले में गांव वालों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की सरेआम जमकर पिटाई कर दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही है।
यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव की है। यहां पर एक महिला की ग्रमीणों ने बच्चा चोरी कर भागने के चलते जमकर पिटाई कर डाली। महिला साड़ी में बच्चे को छिपाकर भाग रही थी। घर के पास खेल रहे पांच साल के आयुष को साड़ी की आंचल में छिपाकर तेजी से भाग रही महिला को पहले बच्चे की मां बबली ने देखा। उसने बच्चे को छोड़ देने को कहा पर महिला और तेजी से जाने लगी।
महिला को बच्चा लेकर भागता देख मां बबली जोर जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर गांव के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला का पीछा कर उसे पकड़ लिया और बच्चे को महिला के आंचल से बाहर निकाल लिया। महिला के हाथ में आते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। लोगों ने महिला की धुनाई कर दी।
महिला की जमकर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाने को फोन पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहुंचकर महिला को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला को विक्षिप्त बताया है। मामला दर्ज़ कर छानबीन की जा रही है।
Published on:
12 Oct 2018 04:46 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
समस्तीपुर
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
