(पटना/बिहार ): बीजेपी के एमएलसी (Legislative council member) संजय पासवान एक कार्यक्रम के दौरान झल्ला उठे। किसी बात से गुस्साए पासवान ने आर्थिक मामलों के स्पेशलिस्ट डिएम डीएम दिवाकर के साथ धक्का-मुक्की की और सभी मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। लोगों की ओर से पासवान को शांत करवाने के सभी प्रयास असफल रहे, जीसके बाद डीएम दिवाकर को वहां से बाहर निकाला गया।