इस चर्चित शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल गांधी , कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न दलों के नेताओं के शामिल होने के आसार हैं। शादी की विशेष तैयारी में तेजप्रताप की बहनें मीसा,रागिनी, राजलक्ष्मी और खुद राबड़ी देवी शिद्दत से जुटी हैं। मेहमानों के लिए अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।