यह मामला गुरूवार देर रात का है। बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से अनीसाबाद के रघुनाथ टोले में एक दुकान में घुसे और फायरिंग कर दी। इस दौरान आठ राउंड फायर किए गए। चार गोलियां तीस वर्षीय बंटी के पेट हाथ और छाती में लगी। अपराधियों ने बंटी के पिता को भी गोलियों से जख्मी कर दिया। फायरिंग करने के बाद दोनों लुटेरे दुकान के कैशबॉक्स से सारी रकम लूटकर ले भागे। इस घटना में घायल पिता पुत्र को एक स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। दिनदहाडे गोलीबारी की घटना से चारों तरफ सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। गुस्साएं लोगों ने अनीसाबाद मोड़ को जाम कर दिया।