3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर मामले में विपक्ष पर बरसे गिरिराज, कहा-कई चेहरे होंगे बेनकाब

गिरिराज सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में उनकी सरकार ने केवल सत्तासुख के लिए पीडीपी के साथ मिल कर सरकार नहीं बनाई थी। इस मुद्दे पर जो विपक्षी आज बोल रहे हैं, उनमें से कइयों के चेहरे आगे चल कर बेनकाब होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 20 Jun 2018, 5:59 PM IST

giriraj singh file

giriraj singh file

प्रियरंजन भारती

पटना। जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की पार्टी से गठबंधन कर करीब चार साल पहले सरकार बनाने और अब गठबंधन से खुद की ही पहल पर अलग हो जाने को लेकर भाजपा की विपक्षियों द्वारा की जा रही आलोचना पर फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने करारा जवाब दिया है। हालांकि उनका बयान कुछ-कुछ पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती के बयान से भी मिलता जुलता है। गौरतलब है कि भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि केवल सत्तासुख के लिए जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा ने सरकार नहीं बनाई थी।

हालात संभालने में विफल रहीं महबूबा

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कश्मीर में हर तरह से पीडीपी का साथ दिया, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि भाजपा को अलग होने के लिए मजबूर होना पड़ा। गिरिराज सिंह ने कहा कि पत्थरबाजों, अलगाववादियों और आतंकवादियों को मुख्यधारा में लाने के लिए भाजपा ने हर मोर्चे पर पीडीपी का साथ दिया, लेकिन महबूबा हालात संभालने में विफल रहीं। परिस्थितियां देश हित में नहीं थीं, इसलिए सरकार से हटने के लिए हमें मजबूर होना पड़ा। गिरिराज सिंह ने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ही जम्मू - कश्मीर से आतंकवादियों और अलगाववादियों का सफाया होगा।

कौन लोग होंगे बेनकाब...सवाल पर चुप रहे गिरिराज

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर को लेकर कई बातें हैं जो अब आगे चल कर बेनकाब होंगी। भाजपा नेता ने कहा कि आनेवाले दिनों में विपक्ष के कई चेहरे बेनकाब होंगे। ये वही लोग हैं जो देशविरोधी नारे लगाते हैं और आतंकवादियों के लिए रात में कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। ये वही लोग हैं जो अलगाववादियों के पक्ष में आवाज उठाते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि डंके की चोट पर कहता हूं कि देश में अब ऐसे विरोधियों का सफाया होगा। हालांकि इस सवाल पर कि कौन लोग बेनकाब होंगे, गिरिराज सिंह ने विस्तार से इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया।