अपहरण का यह मामला दो दिन पहले का है। छपरा से एक स्कूली छात्र को अगवा कर लिया गया। अपराधियों ने छात्र के घर वालों को फोन कर 60 लाख रूपए की फिरौती मांगी और पुलिस को इस बात की सूचना देने और फिरौती की रकम न देने पर छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। गुरूवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अगवा छात्र को मुक्त करवाया। छात्र को छुडवाने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लग गई। छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।