2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव से पहले इस अभिनेत्री ने बदला सियासी माहौल, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में हुई शामिल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: अभिनेत्री भावना रमन्ना ने कांग्रेस से नाता तोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 May 2018, 4:00 PM IST

Karnataka

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दल जहां अपनी-अपनी स्थिति को मजबूत साबित करने में लगे हैं, वहीं मतदान से पूर्व राज्य में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां अभिनेत्री भावना रमन्ना ने कांग्रेस से नाता तोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। यही नहीं भावना गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बादामी रोड शो में भी शामिल हुईं। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं।

कर्नाटक: सीएम के गढ़ में अमित शाह की ललकार, कहा- बीजेपी को कोई रोकने वाला नहीं

कर्नाटक चुनाव: इस एक्ट्रेस ने बढ़ाया 'तेर्दल' सीट का सियासी पारा, कांग्रेस-बीजेपी में घमासान

अभिनेत्रियों की सियासी सफर जारी

बता दें कि इससे पहले तेलुगु फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस माधवी लता ने बीजेपी में जाने की घोषणा की थी। माधवी हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में वो बीजेपी में शामिल हुईं। अपने 10 साल के फिल्मी करियर में माधवी लता ने करीब सात फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब वो राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं। बीजेपी में शामिल होने पर जताई खुशी बीजेपी में शामिल होने के बाद 30 साल की माधवी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आखिरकार मैं बीजेपी में शामिल हो ही गई। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होना मेरे लिए खुशी की बात है।

राहुल ने साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चार वर्षो में एक भी संवाददाता सम्मेलन नहीं करने पर निशाना साधा। यहां एक मीडिया कांफ्रेंस को संबोधित करने के कुछ घंटो बाद, राहुल ने पत्रकारों से ऐसे ही और संवाद स्थापित करने का वादा किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "आज बेंगलुरू में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रेस से मुलाकात करके मजा आया। पूरा हॉल भरा हुआ था! क्षमा कीजिएगा, समय की कमी के कारण सभी प्रश्न नहीं पूछ सके। उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की तरह नहीं, जिन्होंने चार वर्षो में एक भी संवाददाता सम्मेलन संबोधित नहीं किया। मैं इस तरह के और सम्मेलन आयोजित करूंगा।