2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक की रण में यूपी के मोहरेः ये दो चेहरे अब योगी सरकार की कर्नाटक में खोलेंगे पोल

  पीएम मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी और उनके तमाम मंत्री कर्नाटक में जीतने के लिए डाले हैं डेरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 10 May 2018, 3:22 PM IST

pm

Modi GST

गोरखपुर। कर्नाटक का रण यूपी के गोरखपुर से तय किया जा रहा है। एक तरफ यूपी भाजपा के सारे दिग्गज चेहरे कर्नाटक चुनाव में लगा दिए गए हैं तो दूसरी ओर कई संगठन यूपी की सूरत और कानून-व्यवस्था पर कर्नाटक में जाकर चर्चा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में बड़ी रैली कर रहे तो दूसरी ओर बीआरडी मेडिकल काॅलेज के आक्सीजन कांड में आरोपी बनाए गए डाॅ.कफिल खान, गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी आदि बंगलुरू प्रेस क्लब में यूपी की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा कर रहे होंगे।
जी हां, कर्नाटक की जंग अब यूपी और गुजरात की सूरत-ए-हाल बयां कर लड़ी जा रही है। सत्ताधारी दल जहां गुजरात माॅडल को पूरे देश में कैश कराने के बाद यूपी माॅडल को दिखाकर गुजरात जीतने के बाद कर्नाटक फतह में लगा हुआ है तो विपक्ष सहित कई संगठन यूपी की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर कर्नाटक में चर्चा करने में व्यस्त हैं। आज गुरुवार को जब पीएम मोदी समेत भाजपाई दिग्गज देश को विकास की पटरी पर सरपट दौड़ाने का दावा कर रहे होंगे तो यूपी और गुजरात के कई चेहरे बंगलुरू में यूपी के बारे में बयां कर रहे होंगे। इस कार्यक्रम में बीआरडी आक्सीजन कांड में आरोपी बनाकर आठ महीने तक जेल में रहकर बाहर आने वाले डाॅ.कफिल खान भी होंगे। तो गुजरात से निर्दलीय ही विधायक बनने वाले जिग्नेश मेवाणी होंगे।

कौन हैं डाॅ.कफिल खान

डाॅ.कफिल खान बीआरडी मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टर हैं। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में बीते 10 अगस्त को हुए आक्सीजन कांड में हुई बच्चों की मौत के मामले में वह आरोपी बनाए गए थे। हालांकि, आठ महीने तक जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से उनको जमानत मिल गई। उन पर लगाए गए अधिकतर आरोप भी साबित नहीं हो सके। बता देंकि कि डाॅ.कफिल खान की जेल से लिखी गई चिट्ठी भी काफी चर्चित हुई थी। इस चिट्ठी में उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आरोपी बनाए जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने पूरी व्यवस्था पर अपनी चिट्ठी में सवाल उठाए थे।
डाॅ.कफिल आक्सीजन हादसे वाले दिन बच्चों की जान बचाने के लिए सिलेंडर का इंतजाम कराने पर खूब वाहवाही भी बटोरे थे।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश