भारत निर्वाचन आयोग की टीम में डीइसी मनीष गर्ग, भानु प्रकाश येतुरू, परामर्शी एनएन बूटोलिया, पीआर सचिव अरविंद आनंद,निदेशक बिद्यारानी कोंथोजम, मनोज सी, उप सचिव अभिनव अग्रवाल और सचिव पवन दीवान शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार की सुबह आयोग की टीम की बैठक सीइओ के साथ होगी। उसके बाद दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक सभी प्रमंडलीय आयुक्त व जिलाधिकारियों के साथ बैठक होगी।