जन सुराज की ओर से बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जन सुराज की ओर से चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह के रूप में "स्कूल बैग" की मांग की गई थी, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है। निर्वाचन आयोग ने जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह "स्कूल बैग" आवंटित कर दिया है। जन सुराज अब बिहार के सभी 243 सीटों पर "स्कूल बैग" के निशान पर ही चुनाव लड़ेगी।