Nitish Setu Inauguration: बिहार में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य मंत्री निशांत कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके पिता के विजन, मार्गदर्शन और विकास कार्यों के प्रति सम्मान को दर्शाता है। निशांत कुमार ने प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया।