सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट शेयर करते हुए निशिकांत ने लिखा, "क्या आपको पता है कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद सोनिया गांधी मारुति की मैनेजिंग डायरेक्टर और 50% की हिस्सेदार थीं? 21 नवंबर 1970 को संजय गांधी ने सोनिया गांधी की मारुति टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया। मारुति कंपनी की असली मालकिन सोनिया गांधी थीं। मारुति कम्पनी 1970 में बनी, कार बनाने का पत्र भारत सरकार को 1968 में ही मिला। 1969 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने बहू यानी सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली कंपनी को कैबिनेट से कार बनाने का आदेश जारी कर दिया? अप्रैल 3, 1972 को भारत सरकार के खर्च पर संजय गांधी कंपनी के लिए दुनिया घुमने गए? सोनिया गॉंधी इस कंपनी की प्रबंध निदेशक और 50% की मालकिन कैसे बनी? भारत सरकार के नियमों के अनुसार कोई भी विदेशी नागरिक भारतीय कंपनी में निदेशक नहीं बन सकता था। 1970 में वह निदेशक कैसे बनीं? उनकी कंपनियों को लोन देने के लिए ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ? हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार उस वक़्त ज़मीनों का आवंटन विदेशी के नाम नहीं हो सकता था, लेकिन फिर भी सोनिया गांधी को 1970 में ज़मीन आवंटित हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय में प्राइवेट कंपनी का दफ्तर कैसे खोला गया? प्रधानमंत्री के निजी सचिव आर. के. धवन इसके डायरेक्टर कैसे बने? प्रधानमंत्री के सीधे आदेश पर बिना कंपनी बने सभी राज्य सरकारों ने मारुति को बसों की बॉडी बनाने के लिए अग्रिम भुगतान किया। सीमेंट, स्टील और कोयला सीधे बिना भुगतान के सरकारी कंपनियों ने मारुति को कैसे दिया? काश सोनिया गांधी अपनी किताब में बिना अपने पैसे के निवेश के बड़ी कंपनी की मालकिन कैसे बनीं, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुंह दिखाई में उनको मारुति कंपनी कैसे दी, इसके बारे में बतातीं।"