27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय सिंह के बयान ने बढाई राजनीतिक सरगर्मी,बोले-नीतीश फिर मारेंगे पलटी

राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Oct 2018, 5:35 PM IST

(पटना): लोकसभा चुनाव से पहले चल रही राजनीतिक व्यस्तता के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान से नई चर्चा को जन्म दे दिया हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिहार के सीएम महागठबंधन में शामिल होंगे। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। हर कोई नीतीश कुमार के पलटी मार महागठबंधन का दामन थामने की बात के सच होने की संभावना तलाश रहा है। हालांकि सिंह के बयान पर नीतीश कुमार की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है।


यह बताई वजह

पटना पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फिर एक बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी और अमित शाह की गिरती लोकप्रियता से फिर पलटी मारकर महागठबंधन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश को मालूम है कि एनडीए में मोदी ही नंबर एक नेता रहेंगे। चुनावों में यह उन्हें मंजूर नहीं होगा।


देखते जाइए क्या क्या होता है

उन्होंने कहा, देखते जाइए कि वह कब कैसे पलटी मारते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 1977 में चुनाव के कुछ समय पहले ही जनता पार्टी का महागठबंधन बना और उसे भारी सफलता मिली। कांग्रेस के बिहार में भविष्य को लेकर कहा कि पार्टी के नेता और प्रदेश इकाई के लोग संगठन को मजबूती की ओर ले जा रहे हैं।

रफाल साबित होगा महाघोटाला

इस दौरान सिंह केंद्र सरकार पर हमला करने से नहीं चूके। उन्होंने यहां भी रफाल विमान सौदे को मुद्या बनाकर मोदी सरकार की खींचाई करनी चाही। उन्होंने कहा कि रफाल खरीद पर केंद्र ने जनता को गलत तथ्य पेश कर गुमराह किया है। यह सबसे बड़ा महाघोटाला साबित होगा। सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखा देगी।

यह भी पढे: सीजेआई बनते ही जस्टिस गोगोई ने बदला सुप्रीम कोर्ट का यह बड़ा नियम, जस्टिस दीपक मिश्रा के निर्णय पर मचा था बवाल

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग