घर में लड़की की शादी, नाच गाना चल रहा है। बारात आने वाली है, परिवार के सभी लोग तैयारियों में मशगुल है। लड़की के मन खुशी के साथ भविष्य को लेकर सपने है। ऐसे में एक दुखद खबर ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। जब परिवार के लोगों को पता चला की दुल्हन के पिता की हत्या हो गई है तो उनके पैरों के नीचे से जमीन सरक गई। घर में बज रही शहनाइयां की आवाज चीख-पुकार में बदल गई।