6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलग-अलग दुर्घटनओं में पांच की मौत

यहां भागलपुर, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा में हुए अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में नारायणपुर प्रखंड के बुधवार की सुबह वीरबन्ना गांव...

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Nitin Bhal

Mar 11, 2020

अलग-अलग दुर्घटनओं में पांच की मौत

अलग-अलग दुर्घटनओं में पांच की मौत

भागलपुर. यहां भागलपुर, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा में हुए अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में नारायणपुर प्रखंड के बुधवार की सुबह वीरबन्ना गांव निवासी राजकुमार यादव की मौत सडक़ दुर्घटना में हो गई। राजकुमार जिस समय कार की चपेट में आया, उस समय वह गंभीर रूप से जख्मी था। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। कार चालक अपनी वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं, कटिहार में एसएच 77 पर पोठिया ओपी क्षेत्र के चांदपुर के समीप पिकअप वैन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के विरोध में मृतक के स्वजन और लोगों ने उस मार्ग को जाम कर दिया। मृतक प्रदीप सिंह चांदपुर का ही था रहने वाला। सुपौल में छातापुर बाजार स्थित पावर ग्रिड के आगे मंगलवार की शाम स्कार्पियो और बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं एक की स्थिति नाजुक होने के कारण सदर अस्पताल सुपौल में इलाज चल रहा है। वहीं, मधेपुरा में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। निवास कुमार (25), लक्ष्मीपुर लालचंद चांय टोला एवं नवीन मंडल (20) बीड़ी रणपाल अठगांवा निवासी की मौत हो गई है। जबकि सुकल मंडल (18) और अभिनंदन कुमार (17) जख्मी हैं।