14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शौचालय की टंकी में जहरीली के गैस रिसाव से सफाई करने उतरे चार मजदूरों की मौत,एक गंभीर

पीछले एक माह में टंकी साफ करने के दौरान सफाई कर्मियों की मौत होने का यह दुसरा मामला है...

2 min read
Google source verification

पटना

image

Prateek Saini

Jun 27, 2018

death

death

(सुपौल/बिहार): सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाने के सिमरिया पंचायत में शौचालय की टंकी में जहरीली गैस के रिसाव से चार मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है।


घटना बुद्ववार को तब हुई जब सभी मजदूर उमेश मंडल के शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने उसमें घुसे।टंकी में एक एक कर पांच मजदूर घुसे। जहरीली गैस के रिसाव से एक मजदूर की मौके पर ही मोत हो गई जबकि तीन अन्य की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। मृतकों मेंराजेश मंडल,उपेंद्र मंडल,संतोष मंडल और शंभू मंडल शामिल हैं। जबकि अन्य मजदूर विश्वबंधु मंडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका त्रिवेणीगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ विनय कुमार सिंह के साथ त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। गैस रिसाव कांड की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

एक माह में दुसरा हादसा

पीछले एक माह में टंकी साफ करने के दौरान सफाई कर्मियों की मौत होने का यह दुसरा मामला है। जहरीली गैस के साथ बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई करना भी ऐसे हादसों की अहम वजह है। मास्क व दस्तानों जैसे सुरक्षा उपकरणों के अभाव में सफाई करने वाले मजदूर जहरीली गैस के संपर्क में आने से अपनी जान गंवा बैठते है। ऐसा ही एक हादसा पीछले माह अररिया जिले के फारबिसगंज इलाके में हुआ था जहां शौचालय की टंकी साफ करने के लिए उतरे दो मजदूर टंकी में प्रवेश करने के बाद बहुत देर तक बाहर नहीं आए। उन्हें बचाने के लिए अन्य मजदूर भी टंकी में उतरे पर टंकी में फैली जहरीली गैस ने उन्हें भी शिकार बना लिया। इस हादसे में पहले उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। और अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।