
बिहार पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar Police Exam 2026 केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बुधवार को बिहार सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग), बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक), मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विशेष शाखा में सिपाही (सामान्य बंद संवर्ग) के 83 पदों पर चयन के लिए 24 जून 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम पेपर की परीक्षा सुबह 10 बजे और द्वितीय पेपर की परीक्षा दोपहर 3:30 बजे से होगी। इसी प्रकार, बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर चयन के लिए 21 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वहीं, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4236 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 14 एवं 17 जून 2026 को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। पर्षद ने बताया कि प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 से 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल ई-प्रवेश पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा।
Updated on:
20 May 2026 08:46 pm
Published on:
20 May 2026 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
