8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर-पटना के बीच चलने वाली ट्रेनों में धमाके की धमकी, जीआरपी अलर्ट

जिस नंबर से मैसेज भेजा गया था वह टेलीनॉर कंपनी का है। एसएसपी ने जीआरपी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Dec 22, 2015

SP leader threat to police officer

SP leader threat to police officer

पटना। दिल्‍ली से कानपुर और कानपुर से पटना के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेनों को बम से उड़ाए जाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के बाद से जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है। न्‍यूज एजेंसी यूनीआई के पत्रकार को सोमवार शाम यह मैसेज आया कि ट्रेनों को धमाके से उड़ा दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि मैसेज में दावा किया गया है कि वीआईपी ट्रेनों को निशाना बनाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मैसेजे भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन आईएसआई का सदस्‍य बताया है। मैसेज में कहा गया है कि सभी धमाके 72 घंटे के भीतर किए जाएंगे। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस नंबर से मैसेज भेजा गया था वह टेलीनॉर कंपनी का है। एसएसपी ने जीआरपी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।

पुलिस ने नंबर को ट्रैस करने की कोशिश शुरू कर दी है। इससे पहले भी 30 नवंबर को आतंकियों ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्‍थित गरीबनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। यह भी धमकी दी गई है कि वे केंद्रीय मंत्रियों को भी निशाना बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image