12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत का दुनिया को संदेश: देश की नारी है सशक्त   मुर्मू ने भरी लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान

समुद्र तल से 2000 किलोमीटर की ऊंचाई पर रहा विमान सुखाई ने 800 किलोमीटर की गति से आसमान में भरी उडान

less than 1 minute read
Google source verification
भारत का दुनिया को संदेश: देश की नारी है सशक्त    मुर्मू ने भरी लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान

भारत का दुनिया को संदेश: देश की नारी है सशक्त   मुर्मू ने भरी लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान

पटना. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वायु सेना के तेजपुर बेस से लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरी। असम की यात्रा पर गई तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर मुर्मू सुबह तेजपुर वायु सैनिक अड्डे पहुंची और उन्होंने करीब आधे घंटे तक सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उनका विमान ब्रह्मपुत्र नदी और तेजपुर घाटी के ऊपर से गुजरते हुए वापस तेजपुर वायु सैनिक अड्डे पहुंचा। इस विमान को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग अफसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। विमान समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर रहा और इसकी गति 800 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मुर्मू सुखोई में उड़ान भरने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।


रोमांच का अनुभव

राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना मेरे लिए रोमांचक अनुभव था। यह गर्व की बात है कि भारत की रक्षा क्षमता का विस्तार जल, थल और वायु सभी मोर्चों तक हुआ है। मैं वायु सेना और तेजपुर वायु सेना स्टेशन की समूची टीम को इस उड़ान के लिए बधाई देती हूं।”

मुर्मू को सुखोई विमान और वायु सेना की संचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। राष्ट्रपति ने वायुसेना की संचालन तैयारियों की सराहना करते हुए उन पर संतोष व्यक्त किया।