11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Politics : TMC पर JDU का वार, ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा, मोदी सरकार की खुलकर तारीफ

Bihar Politics : पटना में JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने टीएमसी पर हमला करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी का भविष्य नहीं है और कई विधायक उनसे अलग हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
jdu leader rajeev ranjan prasad

जदयू नेता राजवी रंजन प्रसाद। फोटो FB rajeev ranjan prasad

Bihar Politicsपटना में JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी का भविष्य नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कई विधायकों ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है और उन्होंने अपना एक अलग समूह बना लिया है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राजनीतिक आधार कमजोर पड़ रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दौर है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी कारण जनता ने बार-बार मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार को स्वीकार किया है।

TMC में बगावत से बढ़ी ममता की मुश्किलें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और कई नेता ममता बनर्जी का साथ छोड़ चुके हैं। इनमें कुछ ऐसे नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो हाल तक बीजेपी पर आक्रामक हमले करते रहे थे। बताया जा रहा है कि बागी नेताओं की सूची में सायनी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे नाम भी शामिल हैं। 19 सांसदों के अलग होने की चर्चा के बाद टीएमसी के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। खबरों के अनुसार, इन सांसदों ने अपने हस्ताक्षर के साथ लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा है। हालांकि, इन दावों के बीच भी टीएमसी के साथ अभिषेक बनर्जी, महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी समेत कई सांसद अभी भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

बागी सांसद

नामलोकसभा क्षेत्र
काकोली घोष बारासात
यूसुफ पठान बहरामपुर
शताब्दी रॉय बीरभूम
रचना बनर्जी हुगली
असित कुमार माल बोलपुर
डॉ. शर्मिला सरकार वर्धमान पूर्व
अरूप चक्रवर्ती बांकुड़ा
जून मालिया मेदिनीपुर
कालीपद सोरेन झाड़ग्राम
सयानी घोष जादवपुर
शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल
जगदीश चंद्र बसुनिया कूचबिहार
खलीलुर रहमान जंगीपुर
माला रॉय कोलकाता दक्षिण
मिताली बाग आरामबाग
पार्थ भौमिक बैरकपुर
बापी हलदार मथुरापुर
दीपक अधिकारी घाटाल
अबू ताहिर खान मुर्शिदाबाद